🙏🙏 पिता 🙏🙏
************************
🌹 चौपाई छन्द 🌹
*************************
सबसे प्यारे पिता हमारे ,
हम सबके हैं पालनहारे ।।
अपनी खुशियाँ हम पर वारे,
हम हैं उनके राजदुलारे।।
रक्षण-पोषण सबका करते,
कष्ट सभी के वो ही हरते।।
नेह सदा ही सबसे रखते,
गीत खुशी के गाते रहते।।
गलती पर वो डाँट पिलाये,
हमको सच्ची राह दिखाये।।
हर क्षण रखते ध्यान हमारा,
बहुत प्यार से हमें सँवारा ।।
नीति-नियम की बात बताये,
दुनियादारी हमें सिखाये।।
इच्छा सबकी पूरी करते,
झोली खुशियों से वो भरते।।
सत्य मार्ग पर हर क्षण चलते,
झूठ -कपट से दूरी रखते।।
नहीं किसी से हैं वो डरते,
नहीं किसी से ईर्ष्या करते।।
श्रम से जीवन सिंचित करते,
मंगलभावों से हृद भरते।।
हम पर प्यार लुटाया करते,
आशीषों से हमको वरते।।
फर्ज निभाया अपना श्रमकर,
राह दिखाया हमको हितकर ।।
पद-रज-कण है उनका चंदन,
करते नित हम उनका वंदन।।
विनती मेरी सुनिये भगवन,
मंगलमय हो सबका जीवन।।
शुभाशीष हम हर पल पायें,
मान पिता का सदा बढ़ायें।।
*************************
🙏🙏🙏🙏
गजेन्द्र हरिहारनो"दीप"डोंगरगाँव जिला राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़)
सर्वथा मौलिक सृजन
सादर समीक्षार्थ प्रस्तुत
Social Plugin